PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

सनकी आशिक ने अपनी लिव इन पार्टनर के साथ की दरिंदगी की सभी हदें पार, मशीन से शव के टुकड़े कर कूकर में उबाले, सिर्फ पैर हुए बरामद,

crazy lover crossed the limits cruelty cut the dead body into pieces with the machine and boiled it in the cooker got only feet Big Crime News

PTB Crime न्यूज़ मुंबई : मुंबई में एक सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया जो कोई अपने सपने में भी नहीं सोच सकता। श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही शख्स ने पहले पेड़ काटने वाली मशीन से शव के हिस्सों में टुकड़े किए। इसके बाद उन बॉडी पार्ट्स को कूकर में उबाला ताकी उनकी बदबू बाहर ना जाए।

इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान 56 साल के मनोज साहनी के तौर पर की गई है। वह अपने से 20 साल छोटी लड़की सरस्वकी वैद्द के साथ लिवइन में रह रहा था। घटना मुंबई से सटे मीरा रोड के नयानगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस दौरान मनोज गुस्से में इतना पागल हो गया कि सरस्वती को मौत के घाट उतार दिया।

इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और कूकर में उबालता रहा। बताया जा रहा है, लिव इन पार्टनर की हत्या करने के बाद वो बाजार गया और पेड़ काटने वाली मशीन लेकर आया। उसने इस मशीन से शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें कूकर में उबाला। पुलिस की मानें तो हो सकता है ऐसा उसने सबूत मिटाने के लिए किया हो।

जानकारी के मुताबिक इस वारदात को तीन-चार दिन पहले अंजाम दिया गया था। इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं चलता, अगर पड़ोसियों को मनोज के घर से अजीब बदबू ना आती। पहले तो पड़ोसियों ने इस बदबू को नजर अंदाज किया, लेकिन जब सहन करना मुश्किल हो गया तो पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज का दरवाजा खटखटाया। गेट खुलते ही पुलिस और दूसरे लोगों को तेज बदबू आई। पुलिस अंदर घुसी तो दंग रह गई।

घर में महिला के शव के टुकड़े पड़े थे। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि ये टुकड़े उसकी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य के शव के ही हैं। पहले जानकारी मिली थी कि जांच के दौरान पुलिस को पहले सिर्फ महिला के के पैर मिले थे। जांच आगे बढ़ी तो बाकी बॉडी पार्ट्स की जानकारी मिली। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या का कारण पता करने की कोशिश कर रही है। वहीं फ्लैट को सील करशव के टुकड़ों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest News