PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें चक्क अटारी सदर गांव का गुरप्रीत सिंह एक कुत्ते को हैरो से बांधकर पीटता हुआ दिख रहा है। यह व्यक्ति गांव के कुत्ते से परेशान था। आज बेजुबान अचानक उसके घर में घुस आया। कथित आरोपी ने उसे खाने का लालच देकर हैरो से बांध दिया।
आरोपी ने कुत्ते के पेट में चाकू घुसा दिया। कुत्ते की टांगे बांधकर युवक ने उस पर तोबड़तोड़ डंडों से वार किए। कुत्ते के रोने-चीखने की आवाजें सुन गांव के कुछ लोग भी एकत्र हुए, लेकिन कथित आरोपी ने किसी की एक न सुनी। गुस्से में आकर लगातार वह कुत्ते पर वार करता रहा। आखिर में जब वह थक गया और कुत्ता मरा नहीं तो आरोपी ने डंडे के आगे तेजधार चाकू बांध लिया।
लगातार 4 से 5 वार कुत्ते के पेट पर किए गए। इसके बाद कुत्ते के पेट से खून निकलते लगा। कथित आरोपी ने वीडियो बनाने वाले युवक को भी धमकियां दीं। इस बीच भानू नाम के युवक ने मुक्तसर के SSP को मामला की जानकारी दी। भानू ने बताया कि यदि पुलिस कथित आरोपी पर कार्रवाई नहीं करती तो वह हाईकोर्ट जाएंगे।








































