PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

USA जाने वाले लोगों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, वीजा लेना होगा बहुत आसान, जाने कैसे बने समीकरण?

getting visa usa will be easy america can give gift during pm modi visit PTB Big News USA Visa PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ वाशिंगटन : अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि वीरवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से साथ रात्रिभोज किया, साथ ही उन्हें कई उपहार भी भेंट किए। यात्रा के दौरान पीएम मोदी जो बाइडेन से साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। इनमें सबसे अहम मुद्दा यूनाइटेड स्टेट्स के लिए वीजा प्रोसेस और वेटिंग टाइम का भी है।

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी की राजकीय यात्रा से देशवासियों को फायदा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सरकार कुछ लोगों के लिए यूनाइटेड स्टेट्स जाना और रहना आसान करने वाली है। सूत्रों के अनुसार विदेश विभाग गुरुवार को ही घोषणा कर सकता है कि कुछ भारतीय और अन्य विदेशी कर्मचारी विदेश यात्रा किए बिना अमेरिका में एच1बी वीजा को नवीनीकृत करा सकेंगे।

सूत्रों के अनुसार यह एक पायलट प्रोजेक्ट होगा, जिसका आने वाले वर्षों में विस्तार किया जा सकता है। अब तक यूएस एच1-बी वीजा के सबसे सक्रिय उपयोगकर्ता भारतीय नागरिक रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022 में लगभग 442000 ने एच1-बी वीजा का उपयोग किया, जिनमें से 73% भारतीय नागरिक थे।

बता दें कि फिलहाल US वीजा अप्रूवल के लिए 6 महीने से भी ज्यादा का समय लगता है। हालांकि, बाइडेन और PM मोदी की मुलाकात के बाद इस वेटिंग पीरियड की झंझट को खत्म किया जा सकता है। इसका फायदा कुछ स्किल्ड लोगों को मिलेगा।

Latest News