PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अब पंजाब के इस जिले की आप विधायक पर लगे बड़े घोटाले के आरोप,

punjab ludhiana moga mla amandeep kaur civil hospital ac refrigerator scam Big Breaking News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना / मोगा : पंजाब के मोगा जिले की आप MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा एसी और फ्रिज घोटाले में उलझ गई हैं। मोगा के पूर्व हेल्थ सुपरवाइजर महिन्द्रपाल लूंबा ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसे मोगा से इसलिए हटा दिया गया है, क्योंकि उसके पास मोगा सिविल अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार के कई सबूत थे। लूंबा ने विधायक अमनदीप पर आरोप लगाया कि MLA आवास में सिविल अस्पताल के एयर कंडीशन (एसी) लगाए गए हैं। इन आरोपों के बाद 6 बिल भी मीडिया के सामने आए हैं। यह बिल SMO मोगा के नाम से बने हुए हैं।

यह बिल अकालसर रोड मोगा जनता इलेक्ट्रॉनिक शॉप के हैं। इसी दुकान से यह सामान सिविल अस्पताल में डिलीवर हुआ, लेकिन अस्पताल में कहीं कोई एसी या फ्रिज नहीं लगा। इन बिलों में 13-13 हजार के 2 फ्रिज भी हैं। पहला और दूसरी एसी लॉयड कंपनी का 15 अगस्त 2022 और 17 अगस्त 2022 को स्टेपलाइजर के साथ प्रति 33 हजार यानी कुल 66 हजार में डिलीवर हुआ। तीसरा एसी 18 अगस्त 2022 को केल्विनेटर डेढ़ टन साथ में स्टेपलाइजर कीमत 37 हजार में सिविल अस्पताल के पते पर डिलीवर हुआ। चौथा AC डेढ़ टन हायर कंपनी का 29 अगस्त 2022 स्टेपलाइजर सहित अस्पताल में भेजा गया।

punjab ludhiana moga mla amandeep kaur civil hospital ac refrigerator scam Big Breaking News PTB Big Breaking News

इसी तरह 30 जून 2022 और 26 जुलाई 2022 को र्व्लपूल के 2 फ्रिज सिविल अस्पताल के नाम डिलीवर हुए। सूत्रों के मुताबिक, इन 6 बिलों की अभी तक पेमेंट नहीं हुई है। लूंबा ने मोगा में पोस्टिंग के बदले SMO पर 3 लाख रुपए रिश्वत देने के भी आरोप लगाए। विधायक अमनदीप अरोड़ा पहले ही लूंबा के आरोपों को निराधार बता चुकी हैं। दूसरी ओर सुखप्रीत बराड़ ने भी कहा था कि उन्होंने लूंबा के खिलाफ उनकी छवि खराब करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है। बराड़ ने कहा था कि यह आदमी (लूंबा) मोगा सिविल अस्पताल का कर्मचारी भी नहीं है।

वह सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत था। मेरे पैरों में 80% विकलांगता है और फिर भी मैं अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ किया है। मैं जनवरी 2021 से मोगा में SMO हूं। वह विधायक के साथ अपने झगड़े के कारण ही इस मुद्दे में मेरा नाम घसीट रहे हैं। मोगा में तैनाती के लिए मैंने कभी कोई रिश्वत नहीं दी।’ यह मेरी शारीरिक विकलांगता के कारण है कि मुझे अपने गृहनगर में तैनात किया गया है। वहीं SMO ने मीडिया के बंधुओं को बताया कहा था कि उन्होंने लूंबा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए SSP को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जो उनके खिलाफ निराधार आरोप लगा रहा है।

Latest News