PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आज ना निकलें घर से, चक्का जाम, पुरे पंजाब में रोडवेज का, कितने दिनों तक रहेगा?

punjab jalandhar news punjab roadways contract employees strike bus ply Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के लोगों के बेहद जरूरी खबर है। अगर आज आप पनबस, रोडवेज या पेप्सू की बस से यात्रा करने जा रहे हैं तो सतर्क रहें। आज पंजाब में रोडवेज का चक्का जाम है। आज रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की कॉल पर ठेके पर काम कर रहे ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर हैं। इसलिए आज पूरे प्रदेश में 3 हजार बसों के पहिए जाम रहेंगे।

यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के MD से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन किसी भी बैठक में कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने 27 और 28 जून को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया।

कर्मचारियों ने फिलहाल रात 12 बजे के बाद से बसों को बस अड्डों या फिर रोडवेज के डिपो में खड़ा कर दिया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्हें पता है कि उनके इस कदम से लोगों को परेशानी होगी, लेकिन वह भी मजबूर हैं। इसके लिए सीधे पर तौर पर सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार न मानी तो उन्हें हाईवे रोकने जैसे कदम भी उठाने पड़ सकते हैं।

कर्मचारी कह रहे हैं कि सरकार ने उन्हें ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्के करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार को एक साल से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन अभी तक उन्हें रेगुलर नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। एक तरफ सरकार कहती है परिवहन कमाउ पूत है, दूसरी तरफ उन्हें 2-2 महीने बाद सैलरी मिल रही है।

सरकार ने कहा था कि किसी भी विभाग में आउटसोर्स पर भर्ती नहीं होगी, बल्कि सीधी भर्ती होगी, लेकिन सरकार चोर दरवाजे से आउटसोर्स से अब भी पद भर रही है। कर्मचारियों ने पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट विभाग के MD के साथ भी मीटिंग की थी, जिसमें बसों की सर्विस, ईंधन और टायरों के मामले को उठाया था, लेकिन यह मीटिंग फेल होने के बाद कर्मचारी भड़क गए थे।

Latest News