PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : कलयुगी बेटे ने मां को प्रॉपर्टी के लिए मारे लात-थप्पड़, बाल पकड़ कर घसीटा, Video Viral

punjab amritsar son beat mother video amritsar jawala estate property dispute Big Breaking News PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए मां की बेरहमी से पिटाई की। पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वह लात और थप्पड़ मारता दिख रहा है। वहीं बुजुर्ग महिला की बहू छुड़ाने की बजाय बेड पर बैठकर वीडियो बना रही है। अभी तक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। वीडियो अमृतसर के ज्वाला एस्टेट के पास स्थित शिव नगर कॉलोनी की बताई जा रही है।

वीडियो बना रही महिला बुजुर्ग की बहू है जो अपने पति को पीड़िता को और मारने के लिए भी उकसाती दिख रही है। वह बार- बार कह रही है कि इससे पूछ पैसे कहां है। इतना ही नहीं, बुजुर्ग को वह महिला पुलिस के पास जाकर शिकायत करने की भी बात कर रही है। वीडियो में जब मां घर से हमेशा के लिए जाने की बात कर रही है, तो बेटा उसे और मारता है और गालियां भी देता दिख रहा है। थप्पड़, टांगें और बालों से पकड़ कर पीटता है।

वीडियो में बेटा भी प्रॉपर्टी की बात करता है। यह भी कहता है कि वह उसे अगर रोटी नहीं देता तो उसकी बहनें आ जाती हैं। उनके कहने पर उन्हें रोटी देनी पड़ती है, नहीं तो वह उसे कभी पूछे भी नहीं। वीडियो में दिख रही महिला बेटे की क्रूरता सहने को मजबूर है। एक ही सहारा होने के कारण वह न तो पुलिस के पास जा पा रही है और न ही बेटे के ज़ुल्मों का जवाब दे पा रही है।

Latest News