PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

विदेश भेजने के नाम पर पांच मामलों में फंस चुके इस प्रसिद्ध इमीग्रेशन एजेंट पर 2 और मामले हुए दर्ज,

punjab-faridkot-abroad-two-more-cases-registered-sbe-immigration-agent-director-deepak-sharma-wife-shikha-sharma

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के पहले से ही 5 मामलों में फंसे फरीदकोट के इमीग्रेशन एजेंट पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने दो और मामले दर्ज किए है। प्रथम मामले में गांव वलहूर जिला फिरोजपुर वासी जसकरण सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी गई शिकायत के अनुसार फरीदकोट के एसबीई इमीग्रेशन के संचालक दीपक शर्मा,

उसकी पत्नी शिखा शर्मा व इमीग्रेशन सेंटर के प्रबंधक अर्शदीप सिंह ने उसके पुत्र इंद्रजीत सिंह को स्टडी परमिट पर विदेश भेजने का झांसा देकर उससे विभिन्न खातों में साढ़े सात लाख रुपए जमा करवा लिए। बाद में न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। जांच के बाद थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

punjab-faridkot-abroad-two-more-cases-registered-sbe-immigration-agent-director-deepak-sharma-wife-shikha-sharma

 

दूसरे मामले में गांव फतहगढ़ कोरोटाना वासी भुपिंदर सिंह द्वारा एसएसपी फरीदकोट को दी गई शिकायत के अनुसार अपने बेटे गुरविंदर सिंह को स्टडी परमिट पर कैनेडा भेजने को वह फरीदकोट के एसबीई इमीग्रेशन के संचालक दीपक कुमार के संपर्क में आया। दीपक कुमार ने फाइल तैयार करने के लिए उससे उसके सभी असल प्रमाण पत्र ले लिए व फीस के नाम पर उससे करीब बीस लाख रुपए भी विभिन्न खातों में जमा करवा लिए।

जांच के आधार पर पुलिस ने एसबीई इमीग्रेशन के संचालक दीपक शर्मा, उसकी पत्नी शिखा शर्मा व इमीग्रेशन सेंटर के प्रबंधक अर्शदीप सिंह पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि आरोपी दीपक शर्मा पर इससे पहले भी जिला फिरोजपुर व जिला बठिंडा वासी शिकायतकर्ताओं की शिकायत समेत धोखाधड़ी के कुल 7 मामले दर्ज किए गए है। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी की सास व साली को भी चार जून को दर्ज मामले में शामिल कर साली को गिरफ्तार कर लिया।

Latest News

Latest News