PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाबी सिंगर के साथ इस Immigration एजेंट ने मारी लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

mohali-police-lodged-fraud-case-travel-agent-fraud-canada-student-service-industrial-area-phase-7-owner-bhupinder-duped-lakhs-along-with-punjabi-singer-gurinder-singh

PTB Big न्यूज़ मोहाली : जिले में एक पंजाबी गायक के साथ हुई ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गायक को विदेश भेजने और वर्क परमिट दिलाने के नाम 1.85 लाख रुपए ठगे गए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने ठगी की शिकायत मोहाली पुलिस को दी है। पुलिस ने भी शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गीत लव मैरिज के गायक गुरिंदर सिंह ने मोहाली फेज-1 की पुलिस को बताया कि कनाडा स्टूडेंट सर्विस इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के मालिक भूपिंदर सिंह ने उसे और उसके 2 दोस्तों को कनाडा का वर्क परमिट दिलवाने का झांसा दिया। विदेश भेजने और उसके शो बाहर लगवाने के लिए कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की डील 15 लाख रुपए में हुई। साथ में 2 दोस्तों के वर्क वीजा की भी बात हुई। इसकी ऐवज में गायक ने 1.85 लाख रुपए दे भी दिए, लेकिन वर्क वीजा नहीं आया। पूछने पर भूपिंदर सिंह कहता रहा कि वीजा बहुत जल्द आ जाएगा, लेकिन वीजा नहीं आया।

mohali-police-lodged-fraud-case-travel-agent-fraud-canada-student-service-industrial-area-phase-7-owner-bhupinder-duped-lakhs-along-with-punjabi-singer-gurinder-singh

बार-बार पूछने पर कनाडा स्टूडेंट सर्विस का मालिक टालमटोल करने लगा, जिस पर उन्हें शक हुआ तो रुपए वापिस मांगे गए। गुरिंदर सिंह के अनुसार, भूपिंदर सिंह ने रुपए वापस नहीं दिए। उसके बाद उन्होंने फोन उठाना भी कम कर दिया। उनके कार्यालय में गए तो देखा कि दफ्तर में ताला लगा हुआ था और आरोपी फरार हो चुके थे। इस पर उन्होंने परेशान होकर SSP कार्यालय में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Latest News