PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

विदेश भेजने के नाम पर 2 भाइयों ने ठगे 14 लाख रूपये, दर्ज हुई FIR,

man-duped-punjabi-singer-rs-2-lakh-case-registered-travel-agent-punjab

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में विदेश भेजने के नाम भोले भाले लोगों से ठगी मारने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला थाना कैनाल कॉलोनी से सामने आया है। जहां युवती को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 14 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस को शिकायत देकर रमनदीप शर्मा पुत्री जोहरी राम निवासी जोगी नगर बठिंडा ने बताया कि वह विदेश जाना चाहती थी। इसके लिए उसने आरोपी परमिंदर सिंह व हरमिंदर सिंह निवासी मुगदपुर जिला होशियारपुर के साथ संपर्क किया। उन्होंने शहर में एक इमीग्रेशन सेंटर खोला हुआ था। जहां पर उसकी मुलाकात हुई। पीड़िता के अनुसार, आरोपित भाइयों ने उसे पुर्तगाल भेजने का झांसा दिया और कहा कि वह उसे वहां पर भेजकर उसका वर्क परमिट भी दिलाएंगे।

पीड़िता ने बताया कि वह उक्त आरोपियों के झांसे में आ गई और उसने विभिन्न किश्तों में 14 लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद न तो आरोपियों ने उसे पुर्गताल भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी भाइयों (परमिंदर सिंह व हरमिंदर सिंह) ने उसके साथ 14 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News