PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब, हुई अंधाधुंध फायरिंग, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल, फैली सनसनी,

firing-in-village-salana-dulha-singh-wala-of-amloh-of-punjab-one-died-punjab-fatehgarh-sahib

PTB Big न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब की सब डिवीजन अमलोह के गांव सलाणा दुल्ला सिंह वाला के गुरुद्वारे में भोग समारोह के बाद एक व्यक्ति ने दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर है। फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं और पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दे दी।

यह भी पढ़ें : जालंधर नगर निगम चुनावों से पहले आप को लगा पहला झटका, कांग्रेस को मिली पहली बढ़त,

मृतक की पहचान करनैल सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी गांव रामगढ़ के तौर पर हुई है। जबकि करतार सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी मंडी गोबिंदगढ़ को गोलियां लगी हैं जिसे खन्ना के आईवीवाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव रामगढ़ थाना अमलोह के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें : पंजाबी सिंगर के साथ इस Immigration एजेंट ने मारी लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

जानकारी के अनुसार, गांव सलाणा के गुरुद्वारा साहिब में एक ठेकेदार सुरिंदर सिंह का भोग समारोह था। आयोजन में काफी लोग आए हुए थे। भोग खत्म होने के बाद सभी लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान भीड़ से निकलकर आए आरोपी कुलदीप सिंह ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में करनैल सिंह (59) की मौत हो गई। करतार सिंह घायल हो गए, जिन्हें आईवीवाई खन्ना में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें : देश में मणिपुर की हिंसा के बाद आक्रोश, 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, एक को किया गिरफ्तार, Video हुआ viral,

पता चला कि आरोपी, मृतक और घायल 2008 से मंडी गोबिंदगढ़ के गांव बदीनपुर में जेएस हैमर में भागीदार थे। पीड़ितों का आरोपी के साथ कुछ लेनदेन का मामला था। यह भी बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने आरोपी कुलदीप सिंह को पार्टनरशिप से हटा दिया था जिसके रोष में उसने मौका देखते हुए इस वारदात को अंजाम दे दिया। अमलोह पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने के लिए लिए बड़ी खबर, भारी बारिश के चलते लिया प्रशासन ने बड़ा फैसला,

Latest News