PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

देश में मणिपुर की हिंसा के बाद आक्रोश, 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, एक को किया गिरफ्तार, Video हुआ viral,

manipur-women-naked-parade-two-women-video-viral-violence-disturbing-viral-video-police-arrests-the-one-man-shocking-video-trending-news

PTB Sad न्यूज़ मणिपुर : हिंसाग्रस्त मणिपुर से दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, भीड़ ने न सिर्फ उन्हें पूरे इलाके में निर्वस्त्र करके घुमाया, बल्कि उसके साथ गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रेप और पिटाई के बाद महिलाएं बोल भी नहीं पा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना 4 मई की है। पीड़ित महिलाएं घटना के दो हफ्ते बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराया। वहीं, मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने मामले में तेजी से जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर के इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “मणिपुर में 2 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और सर्वथा अमानवीय है।

सीएम एन बीरेन सिंह से बात हुई है। उन्होंने मुझे सूचित किया है कि जांच अभी चल रही है। सीएम ने इसके साथ ही आश्वासन दिया है कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के एक बयान के अनुसार, यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई। इस घटना से एक दिन पहले ही वहां दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

ITLF ने बयान में कहा, “वायरल वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को खेत में निर्वस्त्र कर घुमाती दिखाई दे रही है। यह घृणित घटना 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई। कुछ लोग लगातार इन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। वीडियो में महिलाओं को रोते हुए उनसे छोड़ देने की विनती करते देखा जा सकता है। ITLF ने राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय आयोग से इस मामले में एक्शन लेने की अपील की है। ITLF ने कहा, “आरोपियों ने इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातनाओं को बढ़ावा देने के लिए वीडियो शेयर किया है। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Latest News