PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

HMV में ब्रेन जिम, एक परिचय विषय पर वर्कशाप का आयोजन,

the-freudian-psychological-society-of-hmv-organised-a-workshop-on-an-introduction-to-brain-gym

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में पीजी विभाग साइकोलॉजी की ओर से ब्रेन जिम एक परिचय विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन सुश्री ग्रेस डैनियल, इंटरनेश्नल स्तर की सर्टीफाइड ब्रेन जिम इंस्ट्रक्टर तथा स्पैशल एजुकेशनल नीड्स कोआर्डिनेटर, सेनको कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कोएड जालंधर उपस्थित थी।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन तथा विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। सुश्री ग्रेस डेनियल ने मानव मस्तिष्क के बेसिक कारकों पर बात की। उन्होंने कहा कि मानवता को परिभाषित करने के लिए मस्तिष्क के मुख्य सत्रोत हैं।

सुश्री डेनियल ने बताया कि किस प्रकार कुछ शारीरिक गतिविधियों जैसे लेकाी 8 तथा पेस के साथ हम अपने मस्तिष्क को जागृत करके जानकारी को अधिक समय तक सहेज कर रख सकते हैं। ब्रेन जिम में 26 प्रकार के व्यायाम शामिल हैं जिनसे न सिर्फ स्मरण शक्ति बढ़ती है बल्कि तनाव भी कम होता है। नर्वस सिस्टम शांत होता है तथा हम अधिक एकाग्रता से काम करने में सक्षम होते हैं।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि हमें अपने मस्तिष्क का ध्यान रखना चाहिए ताकि हम अपना सीखने का अनुभव बेहतर बना सकें। सुश्री डेनियल ने वर्कशाप में कुछ व्यायाम भी बताए। इस वर्कशाप में विभाग की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। बी.वॉक की छात्रा पारूल ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर सुश्री निहारिका, सुश्री हरप्रीत, सुश्री वंशिका भी मौजूद थे।

Latest News