PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

शहीद ऊधम सिंह जी की बरसी पर सुनाम पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, विरोधियों पर साधे निशाने, देखें वीडियो,

punjab-cm-bhagwant-mann-visit-sunam-martyr-udham-singh-death-anniversary-simple-targets-on-opponents

PTB Political न्यूज़ सुनाम : शहीद-ए-आजम ऊधम सिंह की बरसी पर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान सुनाम पहुंचे हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। सी.एम. मान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग की मिट्‌टी की कसम खाकर लंदन में बदला लिया था। इसके साथ ही सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि शहीद दर्जा देने वाली केंद्र सरकार कौन होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से किसी सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही सी एम मान ने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल पर पर्चा दर्ज किया गया है और वह किसी को नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि वह धमकियां नहीं दे रहे हैं सभी से हिसाब लेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि मनप्रीत बादल उन्हें राजनीती में लेकर आए थे और आज भी वह वहीं हैं पर मनप्रीत बादल बदल गए। मनप्रीत बादल कसमें खाकर भूल गए और कांग्रेस व भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल सबसे बड़े ड्रामेबाज है और उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए।

हमें अंग्रेजो से आजादी मिली पर अपनों से नहीं मिली है। इसके साथ ही उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी जो पहले गालियां देते थे अब भाजपा में चले गए। उन्होंने सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले वह कांग्रेस के प्रधान थे अब बीजेपी के प्रधान बन गए हैं। सारे कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पंजाब में बाढ़ के कारण हुए नुक्सान को लेकर सी.एम. मान ने कहा कि एक-एक नुक्सान की भरपाई की जाएगी। इसके साथ ही 15 अगस्त तक गिरदवारी करके लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा।

Latest News