PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

एचएमवी के एनसीसी कैडेट्स ने सीएटीसी कैंप में जीते 25 मैडल,

hmv-cadets-won-25-medals-in-catc-camp

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की आर्मी विंग कैडेट्स ने जुलाई महीने में एलपीयू फगवाड़ा में आयोजित कम्बाइन्ड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) में भाग लिया। एचएमवी की 12 कैडेट्स ने इस कैंप में भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में 25 मैडल अपने नाम किए। कैडेट देवांगी, कैडेट समीक्षा, कैडेट अर्शदीप व कैडेट जस्सी ने टॅग ऑफ वॉर में गोल्ड मैडल जीता। कैडेट लक्षिता ने सोलो डांस में गोल्ड मैडल जीता।

कैडेट समीक्षा व कैडेट अर्शदीप ने गार्ड ऑफ ऑनर में गोल्ड मैडल जीते। एसयूओ अर्शदीप ने पोस्टर मेकिंग में सिल्वर मैडल जीता। कैडेट देवांगी शर्मा को एमसी की एक्टिंग के लिए गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। कैडेट मानसी ने एक्सटैम्पोर में सिल्वर मैडल जीता। 9 कैडेट्स ने ग्रुप सांग में ब्रान्का मैडल जीते। एसयूओ अर्पणदीप कौर व यूओ बलजीत देवी को कैंप में सीनियर सदस्य होने के नाते गोल्ड मैडल प्रदान किए गए।

एसयूओ अर्पणदीप व कैडेट लक्षिता को नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में भाग लेने के लिए गोल्ड मैडल दिया गया। कैडेट समीक्षा को कैंप में विभिन्न कार्यों के लिए वालंटियर करने के लिए 2 गोल्ड मैडल दिए गए। कमांडिंग आफिसर 2 पंजाब (गल्र्स) बटालियन एनसीसी जालंधर कर्नल एम.एस. सचदेव ने कैडेट्स को बधाई दी तथा भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने भी कैडेट्स एवं एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेन्द्रू को बधाई दी।

Latest News

Camp

Latest News