PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में मनाया गया पाई एप्रोक्सीमेशन डे

KMV College celebrates Pi Approximation Day KMVites participate enthusiastically in Sudoku The Mind Game Jalandhar

सुडोकू-दी माइंड गेम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स के द्वारा पाई एप्रोक्सीमेशन डे मनाया गया। प्लेइंग विद मैथ्स थीम के अंतर्गत मनाए गए। इस दिवस में सुडोकू- दी माइंड गेम प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में बी.एस.सी. (ऑनर्स) मैथमेटिक्स, बी.ए., बी.एस.सी. इकोनॉमिक्स, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल, बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस तथा एम.एस.सी. मैथमेटिक्स की 50 से भी अधिक छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में से लेवल 01 में से भावना पहले, हररूप कौर दूसरे तथा जसलीन कौर तीसरे स्थान पर रही जबकि, परनीत कौर तथा तरनप्रीत कौर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। लेवल 02 में से सुखलीन कौर, अनमोलप्रीत कौर तथा सिमरनजीत कौर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं और चरणदीप कौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही लेवल 03 में से जिनशिखा और मानसी ने पहला स्थान हासिल किया।

नवनीत कौर और शीतल दूसरे स्थान पर रहीं जबकि साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इस स्तर में से रविंदर कौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय प्रिंसिपल अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही इस सफल आयोजन के लिए गणित विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

Latest News