PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

You are not a king, पंजाब राज्यपाल ने CM पंजाब भगवंत मान को कहा, छिद्दा विवाद,

punjab-politics-governor-banwarilal-purohit-and-cm-bhagwant-mann-war-erupts-again-purohit-said-you-are-not-a-king

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यपाल पुरोहित ने सीएम मान पर जून में हुए विधानसभा सत्र के दौरान उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुरोहित ने कहा कि सीएम मान ने उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि ‘लेटर लिखता रहता है..वेहला है’। उन्होंने कहा इसके लिए वो सीएम मान के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करवाएंगे।

अगर वो सदन के बाहर भी ऐसे आरोप लगाते हैं क्योंकि सदन में उन्हें कानूनी सुरक्षा प्राप्त है। उन्हें बाहर मेरे खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने दीजिए, एक बड़े मीडिया ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राज्यपाल ने कहा कि अगर वो ऐसा करते हैं तो सीएम मान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा। वहीं पुरोहित ने कहा कि गवर्नर पर दबाव डालने या उन्हें भयभीत करने का प्रयास करने के खिलाफ भी सीएम मान पर कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को कोई बदनाम नहीं कर सकता है।

राज्यपाल पुरोहित ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी भाषा का ध्यान रखना होगा और बिना किसी कारण के मुझे गाली नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, “राज्यपाल के पास बहुत सारी शक्तियां होती हैं। राज्यपाल ने सीएम मान पर प्रशासनिक मामलों पर जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान पारित हुए चार विधेयक में से एक राज्य विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए राज्यपाल की शक्तियों को छीनने वाला था। पुरोहित ने इसे पूरी तरह से अवैध करार दिया है। पुरोहित ने सीएम मान पर संविधान की धारा 167 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

ज्यपाल पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्यपाल द्वारा मांगी गई किसी भी प्रशासनिक जानकारी को प्रस्तुत करने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में भी उन्हें इस संवैधानिक प्रावधान का सम्मान करने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को 10-15 पत्र लिखे लेकिन उनमें से कई तो जवाब नहीं मिला या अधूरा जवाब मिला। उन्होंने कहा कि मैं कोई भी जानकारी मांगता हूं तो सीएम मान नाराज हो जाते है। पुरोहित ने सीएम मान पर बयान का विरोध करते हुए कहा कि वो कहते है कि वो केवल तीन करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं, राजभवन के प्रति नहीं. लेकिन उन्हें राज्य को संविधान के अनुसार चलाना है अपनी सनक के अनुसार नहीं, पुरोहित ने कहा आप बादशाह थोड़े हो।

Latest News

Latest News