PTB Big न्यूज़ झारखंड : झारखंड के जमशेदपुर में एक पुलिस अधिकारी ने सिद्धू मूसेवाला को आतंकवादी कह दिया। झारखंड में सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद फैंस भड़क पड़े और अब पुलिस अधिकारी ने इस गलती के लिए माफी मांग ली है। उनका कहना है कि यह सब अनजाने में उनसे हो गया। मामला कुछ दिन पहले का है। झारखंड के जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना के SHO भूषण कुमार ने इलाके में नाका लगा रखा था। तभी एक व्यक्ति बुलेट पर पहुंचा, उसके पीछे स्कूल से लौटी बेटी बैठी थी।
SHO ने बिना हेलमेट के होने के कारण बुलेट को रोक लिया। बुलेट पर व्यक्ति ने सिद्धू मूसेवाला का स्टिकर लगा रखा था। दरअसल हुआ यह की SHO भूषण कुमार युवकों से कहा कि जिसे तुम आइडियल मान रहे हो, सिद्धू मूसेवाला को… जो एक आतंकी है। दूसरा तुमने हेलमेट नहीं पहन रखा है। विभिन्न माध्यमों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने झारखंड पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया। बढ़ता विरोध देख झारखंड पुलिस के SHO भूषण कुमार ने इस गलती के लिए माफी मांगी।

SHO भूषण कुमार ने अनजाने में हुई इस गलती के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। भूषण कुमार का कहना है कि उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ मुहीम चला रखी है। इसी बीच स्पेशल नाके पर एक व्यक्ति को बिना हेलमेट आते देखा। बुलेट पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी थी। उन्हें सिद्धू मूसेवाला के बारे में अधिक पता नहीं था। जब वीडियो वायरल हुई तो उनके बारे में जानकारी हासिल की।
भूषण कुमार का कहना है कि यह एक बड़ी गलती उनसे हो गई। अनजाने में, इसे ह्यूमन एरर कह सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने जानकारी हासिल करनी शुरू की। पता चला कि वह देश के कई युवाओं के आइडियल हैं। पिछले साल उनका कत्ल कर दिया गया और परिवार इंसाफ के लिए लड़ रहा है। जिसके बाद उन्होंने इस गलती के लिए सिद्धू मूसेवाला के परिवार व फैंस से माफी मांगी है।






































