PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब, जालंधर के साथ लगते शहर में हुआ फिर हुई कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, घर के सामने फेंका हत्यारों ने शव, फैली सनसनी,

punjab-kapurthala-district-kabaddi-player-murdered-punjab-dead-body-thrown-front-house-ptb-big-breaking-news

इस हत्या के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग किस नेता ने की

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते गांव दिलवां तहसील के निवासी व स्थानीय प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी की हत्या किये जाने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने हत्या के बाद उसके शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया।

.

.

वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि मुख्य आरोपी की पहचान होने के बावजूद अब तक स्थानीय पुलिस की और से कोई भी करवाई यानि की गिरफ्तारी दिखाई गई है। वहीं पीड़ित हरदीप सिंह उर्फ दीपा का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ विवाद हुआ था। विवाद के सिलसिले में दीपा और हैप्पी दोनों के खिलाफ मामले दर्ज थे।

.

.

वहीं इस संबंध में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हैप्पी और दीपा दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर हैप्पी और उसके पांच साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर अपनी कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है।

.

.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के तहत ही राज्य में जंगल राज कायम हो पाया है। वहीं सरदार सुखबीर सिंह बादल ने यह भी कहा कि उन्हें हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि हत्यारों की निडरता से पता चलता है कि पंजाब में ‘जंगल राज’ कायम है। वहीं बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की भी इस सनसनखेज घटना के बाद मांग की है।

.

Latest News

Latest News