PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से Khalistani terrorists बौखलाए हुए हैं। इस कार्रवाई को लेकर Khalistani terrorists पंजाब और दिल्ली पुलिस पर हमला कर सकते हैं। इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। NIA ने देश में आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए पिछले साल दर्ज दो मामलों की जांच में वांछित 54 व्यक्तियों की तस्वीरें जारी की हैं।
. .तस्वीरों के साथ दो सूची Social Media पर साझा की गई है। पहली सूची में 11 और दूसरी में 43 व्यक्तियों का नाम शामिल हैं। इनमें से कई का कनाडा और Khalistan से कनेक्शन बताया जा रहा है। Canada से जारी तनाव के बीच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने Khalistani terrorists के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने बुधवार को हरविंदर सिंह संधू उर्फ ‘रिंदा’ और
.
.लखबीर सिंह संधू उर्फ ‘लांडा’ सहित प्रतिबंधित संगठन बब्बर Khalsa इंटरनेशनल (BKI) के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की। इसके अलावा NIA ने देश में आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए पिछले साल दर्ज दो मामलों की जांच में वांछित 54 व्यक्तियों की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों के साथ दो सूची Social Media पर साझा की गई है। पहली सूची में 11 और दूसरी में 43 व्यक्तियों का नाम शामिल हैं।
. .इनमें से कई का Canada और Khalistan से कनेक्शन बताया जा रहा है। इस सूची में गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और अर्शदीप सिंह गिल सहित कई वांछित गैंगस्टर शामिल हैं। एजेंसी ने मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि यदि आपके पास इनके नाम पर या इनके सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के स्वामित्व वाली संपत्तियों, परिसंपत्तियों या व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया Whatsaap पर सूचित करें।
.






































