PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

कला उत्सव में इनोसेंट हार्ट की छात्रा कैरेबी का नृत्य लाइव परफॉर्मेंस में शानदार प्रदर्शन,

a-spectacular-live-dance-performance-of-kairbi-a-student-of-innocent-hearts-in-kala-utsav

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन की नवम कक्षा की छात्रा कैरेबी ने कला उत्सव में जिला स्तरीय कथक लाइव परफॉर्मेंस नृत्य मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कला उत्सव का कार्यक्रम कन्या महाविद्यालय कॉलेज में आयोजित किया गया जहां जिला स्तरीय मुकाबले करवाए गए जिन में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कथक लाइव नृत्य परफॉर्मेंस में कैरेबी ने दूसरा स्थान हासिल करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर अतिमा शर्मा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने केरेबी को पुरस्कार प्रदान किया। केरेबी पहले भी कथक, सालसा ,मॉडलिंग व अन्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। वह जिमनास्टिक की भी राज्य स्तरीय खिलाड़ी है

इसके अतिरिक्त वह कई धारावाहिक तथा पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। इनोसेंट हार्ट के अध्यक्ष डॉ अनूप बौरी ने कैरेबी तथा उसके अभिभावकों को बधाई थी और कहा कि हमें ऐसी छात्रा पर गर्व है। विद्यालय के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल एवं डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल श्रीमती शर्मिला नाकरा ने कैरेबी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Latest News