PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

के.एम.वी. खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 में बना चैंपियन, एक बार फिर रचा सफलता का इतिहास,

kmvites-create-history-by-becoming-champion-in-all-the-teams-in-the-competitions-organised-at-district-level-khedan-watan-punjab-dia-2023

सभी खिलाड़ी छात्राएं राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुई चयनित,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर शिक्षा में ही नहीं बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी रहते हुए बाकियों के लिए मिसाल कायम करता आ रहा है. इस ही श्रृंखला में कन्या महा विद्यालय की खिलाड़ी छात्राओं ने खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 के अंतर्गत विभिन्न खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ चैंपियन बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया.

सरकारी आर्ट एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में आयोजित हुए टूर्नामेंट में विद्यालय की वॉलीबॉल टीम, हैंडबॉल टीम तथा खो-खो टीम अंडर 17 एवं अंडर 21 श्रेणी के अंतर्गत खेलों के प्रति बेमिसाल लगन, मेहनत एवं समर्पण के साथ-साथ टीम भावना को बाखूबी प्रदर्शित करते हुए ब्लॉक एवं ज़िला स्तर पर चैंपियन बनी.

इसके अलावा स्विमिंग में से हरदीप कौर ने 100 मीटर की प्रतियोगिता में से गोल्ड मेडल तथा 400 मीटर एवं 50 मीटर की प्रतियोगिता में से सिल्वर मेडल प्राप्त किया. इसके साथ ही शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो में गुरजीत कौर ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम करवाया जबकि लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में से जसप्रीत कौर को ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त हुआ.

उल्लेखनीय है कि इन सभी टीमों की खिलाड़ी छात्राओं का इस महीने के आखिरी सप्ताह में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए भी चयन किया जा चुका है. इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी होनहार खिलाड़ी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर संबोधित होते हुए उन्होंने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए अग्रणी संस्था कन्या महा विद्यालय में शिक्षा की साथ-साथ खेलों को भी बराबर महत्व दिया जाता है. सभी खिलाड़ी छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रदान की जाती नि:शुल्क शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान, स्टेट ऑफ़-दि-आर्ट जिम्नेज़ियम, हेल्थ क्लब, खुली प्लेग्राउंडज़ आदि की सुविधाएं यकीनन ही उन्हें इस क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित करने में कारगर बन रही है.

इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि पर डॉ. देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, फिज़िकल एजुकेशन विभाग, मैडम मनप्रीत कौर एवं समूह कोच साहिबानों श्री तेजिंदर सिंह, श्री निर्मल सिंह, श्री संदीप सिंह, श्री संजीव गांधी एवं श्री धीरज कुमार के द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए गए उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

Latest News