PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, इस प्रसिद्ध School की 50 छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने से मचा हड़कंप, इस सोशल साईट पर हुई वायरल,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की खबरों में इजाफा हो रहा है, ऐसे में अब पंजाब के चंडीगढ़ के एक नामी स्कूल की 50 से ज्यादा छात्राओं की एक साथ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्राओं की तस्वीरें Snapchat की वॉल पर अपलोड की गई हैं और इन्हें स्कूल की वेबसाइट से ही डाऊनलोड किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर एडिट किया गया है।

.

.

यह खबर पता चलते ही स्कूली छात्राएं और उनके अभिभावक काफी चिंतित हो गए। उन्होंने इस मामले के SSP चंडीगढ़ को शिकायत दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पता चला है कि उक्त मामला 10 अक्तूबर का है। जब एक छात्रा के पिता उसे छुट्टी के दौरान लेने गए। लड़की परेशान हो गई और रोने लगी। पिता के पूछने पर उसने बताया कि सीनियर्स का एक Snapchat पोर्टल है। उस पोर्टल पर उसके अलावा और भी कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की गई हैं।

.

.

इस मामले का पता चलते ही चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने इस Snapchat ID को इंटरनेट से हटा दिया है। वहीं इस गंभीर मसले से स्कूल प्रबंधक ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं अभिभावकों का आरोप है कि मामले में स्कूल द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि जिस स्कूल पोर्टल से तस्वीर डाउनलोड की गई है, उस पोर्टल पर अभिभावक, छात्र और स्कूल स्टाफ जुड़ा हुआ हैं और इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

.

.

फिलहाल SSP चंडीगढ़ ने मामले में जांच करके सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि स्कूल के पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के लिए किस-किस के पास पवार थी यानि किसको एडमिन बनाया गया था, जिनकों एडमिन बनाया गया था उनके इलावा क्या कोई और सक्श भी इस पोर्टल का एडमिन बन चूका था तो कैसे? यह जवाब तो रोजाना पोर्टल का उपयोग करने वाले एडमिन ही पुलिस को बता सकते हैं?

.

Latest News

.