PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

आखिर रघुनाथपुर स्टेशन के पास कैसे हुआ Train Accident, किसने किया खुलासा,

buxar-bihar-buxar-northeast-express-train-accident-near-raghunathpur-station-loco-pilot-and-gateman-heard-explosion-know-truth-big-news

PTB Big न्यूज़ बिहार : बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की 21 बोगियां बेपटरी हो गई थीं. बोगियों के पटरी से उतरने के चलते घटनास्‍थल पर अफरातफरी मच गई. अब इस रेल हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, डिरेलमेंट से पहले लोको पायलट और गेटमैन को धामके की तरह की जोरदार आवाज सुनाई दी थी. ऐसे में इस रेल दुर्घटना में बाहरी तत्‍व के संलिप्‍त होने की आशंका जताई जाने लगी है.

.

.

बिहार के दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बधुवार रात 9.35 बजे ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन की 21 बोगियां पटरी से उतर गई थीं. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना की सूचना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था. इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि घटना का कारण पता लगाने के लिए कमेटी गठित की जाएगी.

.

.

अब घटना के कारण को लेकर लोकोपायलट और गेटमेन ने जोरदार आवाज आने की पुष्टि की है. रघुनाथपुर में हुए ट्रेन एक्सीडेंट मामले में एक खास बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना से ठीक पहले जब ट्रेन ट्रैक से गुजर रही थी. इस दौरान बोगियों को डिरेल होने से पहले एक जोरदार आवाज सुनाई दी थी. लोकोपायलट और गेटमेन दोनों ने ही तेज आवाज आने की पुष्टि की है.

.

.

इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दुर्घटना का पीछे कोई बाहर कारण हो सकता है. रघुनाथपुर रेल हादसे से पहले जोरदार आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दुर्घटना के पीछे कोई बाहरी तत्त्व भी हो सकता है. गौरतलब है कि, बीते दिनों रेलवे ट्रैक पर पत्थर और बोल्डर्स रखने की घटना सामने आयी थी. दो अलग- अलग राज्यों में शरारती तत्वों ने रेल की पटरी पर पत्थर और बोल्डर्श रख दिए थे. हालांकि दोनों ही घटनाओं में हादसा टल गया था.

.

Latest News

.