PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : “आप” पार्टी में बीते दो सालों में शनाईयाँ बजने का सिलसिला दस्तूर जारी है। ऐसे में जल्द ही पंजाब के एक और कैबिनेट मंत्री के घर शादी की शहनाई बजने वाली है। मिली जनकारी के अनुसार इस बार शहनाईयों की गूंज कहीं और नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी की तारीख तय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह शहनाई नवंबर के पहले हफ्ते में शादी की तारीख तय हुई है।
.वहीं मिली जानकारी के अनुसार मंत्री मीत हेयर की होने वाली पत्नी पेशे से डॉक्टर बताई जा रही हैं। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले आप पार्टी के नेता यानि जब से पंजाब में सत्ता आप पार्टी ने संभाली है तब से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, आप विधायक नरिंदर कौर भराज, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, विवादित शादी वाले विधायक हरमीत सिंह पठनमाजरा, आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद,
.
.आपको यह भी बता दें कि पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दूसरी शादी की थी। इसके बाद विधायक नरिंदर कौर भराज, फाजिल्का से विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना और हालही में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस परिणय सूत्र में बंधे हैं। इसके अलावा फिरोजपुर शहरी से AAP विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के भी दूसरी शादी करवाने की जानकारी है। फ़िलहाल इन सभी शादियों के बाद से ही आज तक आप में शहनाईयां बजने का सिलसिला लगातार जारी है।
. . .