PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

जालंधर, दो लड़कियों ने गुरुद्वारा साहिब में रचाई शादी, फिर परिजनों से रक्षा के लिए पहुंची हाईकोर्ट, जाने पूरा मामला,

jalandhar-two-girls-got-married-in-gurudwara-appealed-to-high-court-for-security-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां की रहने वाले दो लड़कियों ने खरड़ (मोहाली) के गुरुद्वारा साहिब में विवाह रचाने के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए जालंधर के एसएसपी को दोनों के जीवन व स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

.

.

याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने हाईकोर्ट को बताया कि वे एक-दूसरे को पसंद करती हैं और 18 अक्तूबर को उन्होंने खरड़ के गुरुद्वारा साहिब में विवाह रचाया लिया। इस विवाह से उनके परिजन खुश नहीं हैं और याचिकाकर्ताओं को जीवन का खतरा है। खतरे का अंदेशा जताते हुए उन्होंने जालंधर के SSP को मांगपत्र भी दिया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

.

.

हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए अब जालंधर के SSP को इस मामले में याची के मांग पत्र पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जोड़े के जीवन व स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश में यह स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो यह आदेश उसके मार्ग में बाधा नहीं होगा।

.

.

.

Latest News