PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Virat के शतक और मोहम्मद शमी की बॉलिंग से हार गया न्यूजीलैंड, भारत फाइनल में पहुंचा,

cricket-ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-world-cup-2023-semi-final-match-at-wankhede-stadium

PTB News “Sports” : वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया।

.

.

अब भारतीय टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी। भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम सभी विकेट खोकर 327 रन ही बना पाई।

.

cricket-ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-world-cup-2023-semi-final-match-at-wankhede-stadium

.

भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई और मैच 70 रन से हार गई।

.

.

भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

.

Latest News