PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर, तेजधार हथियारों से लैस लुटेरों ने घर में घुसकर किया पहले पति-पत्नी पर हमला, फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर हुए फरार, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-lohian-khas-robbers-with-sharp-weapon-entered-house-midnight-attacked-husband-and-wife-looted-gold-earrings-big-news

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते कस्बा लोहिया खास में एक घर में घुसकर करीब 10 नकाबपोश हमलावरों ने पति-पत्नी से मारपीट की, जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए। वारदात बीती देर रात की है। घटना के बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना लोहिया खास की पुलिस को दी गई।

.

.

इस सनसनीखेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। यह वारदात गांव नाहल के पास हुई बताई जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात में जख्मी दोनों पति-पत्नी को मोहल्ला वासियों द्वारा वारदात के बाद तुरंत लोहिया खास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

.

punjab-jalandhar-lohian-khas-robbers-with-sharp-weapon-entered-house-midnight-attacked-husband-and-wife-looted-gold-earrings-big-news

.

घायल हुए परिवार की पहचान राजदीप सिंह खैरा और उनकी पत्नी तजिंदर कौर के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह कमरे में सो रहे थे। वहीं, मां कुलविंदर कौर और मेरी बेटी दूसरे कमरे में सो रही थीं। खैरा ने इस दौरान पुलिस को बताया कि आधी रात को अचानक घर के बरामदे से खटपट की आवाज सुनाई देने लगी। मां कुलविंदर कौर ने दरवाजा खोला तो 10 नकाबपोश लुटेरे घर के अंदर थे। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे, जिसके बाद आरोपियों ने खैरा का दरवाजा खटखटाया।

.

.

उन्होंने आगे बताया कि वह जब बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोपी पत्नी के कान में पहनी हुई सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए थे। आपको बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जबा अज्ञात लुटेरों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया हो। आपको बता दें की पुलिस द्वारा लगातार लुटेरों को पकड़े जाने के बावजूद उनपर लगाई जा रही कमजोर धाराओं की वजह से यह अकसर जेल से जल्दी छूट जाते हैं और बाद में फिर लूटपाट करने लग जाते हैं, जिनकी वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो चूका है।

.

Latest News

Latest News