PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब सरकार को लगा बड़ा झटका, रेलवे ने तीर्थयात्रा स्कीम के लिए ट्रेनें देने से किया इनकार, हाईकोर्ट पहुंचा स्कीम के खिलाफ मामला,

punjab-government-got-a-big-shock-indian-railway-refuse-provide-trains-punjab-cm-tirath-yatra-scheme-generator-shortage-big-news

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई तीर्थयात्रा स्कीम के लिए इंडियन रेलवे ने ट्रेनें देने से इनकार कर दिया है। इसकी वजह से अब सरकार कुछ समय तक पंजाब के लोगों को गुरुधामों और तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए नहीं ले जा पाएगी। बताया जा रहा है कि रेलवे ने फरवरी महीने तक ट्रेनें उपलब्ध न होने की जानकारी मौखिक तौर पर पंजाब सरकार को दी है। 

.

.

इससे जुड़ा लिखित आदेश आना बाकी है। रेलवे का तर्क है कि उसके पास जनरेटरों की कमी है इसलिए वह ए.सी. कोच वाली ट्रेन उपलब्ध नहीं करवा सकता। पंजाब सरकार भी रेलवे से लिखित आदेश आने का इंतजार कर रही है। सरकार लोगों को अलग-अलग प्रदेशों में गुरुधामों और तीर्थस्थलों की यात्रा कराने के लिए रेलवे के पास एक करोड़ रुपए से अधिक एडवांस रकम पहले ही जमा करवा चुकी है।

.

.

फिलहाल अभी तक एक ही ट्रेन पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई थी। जिसमें 1 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने अमृतसर से नंदेड़ साहिब तक की यात्रा की थी। साप्ताहिक टूर में यात्रियों को खाने पीने से लेकर रहने व दर्शनों तक के सारे इंतजाम पंजाब सरकार की तरफ से किए गए थे।

.

.

आपको यह भी बता दें कि इस योजना के खिलाफ एडवोकेट एचसी अरोड़ा की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। बीती सुनवाई में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। याचिका में एडवोकेट अरोड़ा ने स्कीम को बंद करने की मांग रखी है। उनका मानना है कि सरकार इस योजना से पैसे बर्बाद कर रही है, जबकि इसके बजाय आम लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की जा सकती हैं।

.

.

.

Latest News