PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर में बीते दिन यानि सोमवार की सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास DSP दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, सूत्रों की मानें तो यह वही आरोपी ऑटो चालक है जिसकी ऑटो में बैठकर DSP दलबीर सिंह बस स्टेंड से घर के लिए निकलते थे।
.इस मामले में DCP Investigation Harvinder Singh Virk का कहना है कि इस मामले में आज कुछ ऑटो चालकों को भुलाया गया था, जो उस दिन ढाबे में बैठे थे। फिलहाल जांच जारी है जल्द ही आरोपी तक पुलिस पहुंच जाएगी।
.हालाँकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास से ऑटो में बैठकर डीएसपी दलबीर सिंह घर के लिए निकले थे, उसी ड्राइवर ने ही रास्ते में डीएसपी दलबीर सिंह के ही सरकारी पिस्टल से उनके सिर में गोली मारी थी। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी को पुलिस ने आज यानि बुधवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक तोर पर किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है ।
.
.सूत्रों की मानें तो बीते मंगलवार की रात को पुलिस को वर्कशॉप चौक के पास स्थित शराब ठेके के CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली थी, जिसमें आरोपी की पहचान होने की बात सूत्र बता रहे थे। पुलिस अधिकारीयों के अनुसार ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पेहचान की जा रही है।
. .मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया था, जिसके बाद परिवार ने कपूरथला के गांव खोजेवाल में उनका संस्कार कर दिया था। डीएसपी को मुख्यअग्नि उनके बेटे अरबाज सिंह देओल द्वारा दी गई। DSP दलबीर सिंह के संस्कार के दौरान उनके परिजनों के इलावा कई पुलिस अधिकारी व इलाके के लोग उपस्थित थे।
. .



































