PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, 2 ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने लेकर हुए फरार, सामान निकालकर नहर के निकट फेंकी तिजोरी,

jalandhar-thieves-stole-jewelery-from-amit-jewelers-and-shri-nath-jewelers-showroom-big-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के आधीन पड़ते गदईपुर में अमित ज्वेलर्स और श्री नाथ ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर करीब आधा दर्जन चोरों ने लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की चौकी फोकल पॉइंट की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों का 56 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वारदात के बाद आरोपी दुकान के अंदर पड़ी अलमारियों और अन्य सामान नहर में फेंक कर चले गए।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बारे में किसी राहगीर ने जानकारी पुलिस और शोरूम के मालिक को दी। पुलिस ने क्राइम सीन से एक सीसीटीवी कब्जे में लिया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि आधा दर्जन के करीब चोर शोरूम में घुसे थे। जिसके बाद आरोपी एकाएक सारा सामान चोरी कर अपने साथ ले गए। बता दें कि घटना में श्रीनाथ ज्वेलर्स का भी काफी नुकसान हुआ है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि कुछ सामान तो बाहर पड़ा हुआ था, मगर कुछ सामान तिजोरी में पड़ा था। आरोपी तिजोरी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, मगर वह नाकाम रहे। आरोपियों से तिजोरी नहीं खुली तो वह तिजोरी को अपने साथ ही उठा ले गए। बाहर ले जाकर किसी तरह आरोपियों ने तिजोरी तोड़ी और उसमें से सामान निकालकर तिजोरी को नहर में फेंक दिया।

.

.

इस मामले में जानकारी देते हुए फोकल पॉइंट के इंचार्ज सतनाम सिंह ने मीडिया को बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में चोरी की सूचना दी गई थी। जिसके बाद क्राइम सीन पर वह अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंच गए थे। सतनाम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

.

.

वहीं अमित ज्वेलर्स के मालिक अमित ने बताया कि आरोपियों ने पहले शोरूम का शटर तोड़ा, जिसके बाद आरोपियों ने किसी चीज से शोरूम का शीशा तोड़ दिया। शीशा तोड़ने के बाद सभी आरोपी अंदर घुसे। पुलिस को दिए गए बयानों में अमित ज्वेलर्स शोरूम के मालिक अमित ने बताया कि सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि आरोपी रात करीब डेढ़ बजे शोरूम में घुसे थे। जिसके बाद आरोपियों ने इतमीनान से वारदात को अंजाम दिया।

.