PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाई गई “बेटियों की लोहड़ी”

grand-celebration-of-lohri-in-st-soldier-group-of-institutions

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आज सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आर. ई. सी. कैंपस में ग्रुप की समूह शाखाओं ने मिलझुल कर ‘बेटियों की लोहड़ी’ बड़ी धूम धाम से मनाई गई, जिसमें सभी स्कूलों, कॉलेजों के डायरेक्टरों, प्रिंसिपलों व समूह स्टॉफ मेंबर्स ने ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा का स्वागत पूरी संस्कृति के साथ किया,

.

.

जिसमें छात्राओं ने गिद्दा व स्वागती बोलियां डाल उनका स्वागत किया, और इस समारोह में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां जिसमें लोहड़ी के लोक गीत, भांगड़ा, कविताएं सुनाकर धूनी जलाई और देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया,

.

.

हर प्रस्तुति में लोहड़ी का इतिहास, संस्कृति एवं समाज में लड़कियों के प्रति सोच को ऊंचा रखनें का संदेश था। यहीं नहीं इस समारोह में प्रसिद्ध कॉमेडियन जतिंदर सूरी, चंदर मोहन व गायक धर्मवीर धामी ने गेस्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्द कर दिया।

.

.

इसी उपलक्ष पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लोहड़ी के इतिहास को बताते हुए, लड़कियों की लोहड़ी मनाने का मूल कारण बताते हुए कहा की समाज को औरत प्रति सोच को ऊंचा उठाने का संदेश दिया और रेवड़ी, मूंगफली आदि बाँट सब को लोहड़ी की ढेर सारी बधाई दी।

.

.