PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

इनोसेंट हार्ट्स में लोहड़ी के पर्व की धूम,

lohri-festival-celebrated-in-innocent-hearts

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। इस अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया। पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों और लोककथाओं को समृद्ध करने के लिए लोहड़ी उत्सव बहुत उत्साह से मनाया गया .

.

.

.

विद्यार्थियों ने विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए नृत्य गीत एवं पारंपरिक पंजाबी बोलियां सहित संस्कृत कार्यक्रम में भाग लिया। लोहड़ी की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए न केवल स्वादिष्ट व्यंजन उपस्थित लोगों में वितरित किए गए अपितु ‘पंजाबी व्यंजन और लोहड़ी में अपनाए जाने वाले रीति-रिवाज’ विषय पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

.

.

युवाओं में आशावाद, एकता और साझा जिम्मेदारी की भावना जगाने के लिए स्वामी विवेकानन्द के प्रेरक आदर्शों पर पोस्टर-मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल और कॉलेज श्री राहुल जैन , प्रिंसिपल इनोसेंट हार्ट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन डॉक्टर अरजिंदर सिंह, ऑफिशियेटिंग डायरेक्टर डॉ गगनदीप कौर धंजू वरिष्ठ अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

.

.

.