PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन को 2 साल होने वाले है। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के अकाउंट से उनकी कुछ नई तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें वह अपने पसंदीदा ट्रैक्टर पर बैठे नजर आ रहे हैं। ट्रैक्टर पर लिखा है ‘है कोई होर..?? सिद्धू मूसेवाला की इन तस्वीरों ने कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड भी बना लिया है, जी हां, मूसेवाला की तस्वीरों को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और लाखों कमेंट्स मिले हैं।
..
मूसेवाला की इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था ‘जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला’। मूसेवाला का नाम बरकरार रखने के लिए पिता बलकौर सिंह सिद्धू और मां चरण कौर समय-समय पर उनके गाने रिलीज करते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। मूसेवाला का परिवार और चाहने वाले आज भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं।
.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना Drippy आज यानी शुक्रवार को रिलीज हुआ है। मई 2022 में मूसेवाला की हत्या के बाद रिलीज होने वाला यह छठा गाना है। गाना रिलीज होने से पहले करीब 50 हजार से ज्यादा लोग इंतजार कर रहे थे। एक घंटे बाद गाने को 9.73 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके थे। वहीं, उक्त गाने को करीब 4.63 लाख लोगों ने लाइक भी किया था। वहीं, एक घंटे में करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया था।
. .गाने को मूसेवाला के यू-ट्यूब चैनल पर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने रिलीज किया। सिद्धू मूसेवाला के फैंस के बीच गाने को लेकर जबदस्त क्रेज देखा गया। ये गाना 3.17 मिनट का है, जिसमें मूसेवाला के साथ साथ रैपर Mxrci का भी रैप शामिल है। पूरा गाने में ऐनिमेशन के जरिए वीडियो लगाया गया है। वहीं, बेटे के नए गीत को भरपूर प्यार मिलता देखकर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने फैंस का शुक्रिया किया।
. .







































