PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

DPS स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस, स्कूल को कावाया गया खाली,

dilhi-public-school-rk-puram-school-received-bomb-threat-delhi

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के आरकेपुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, डीपीएस आरके पुरम को एक धमकी भरा मेल मिला है,

.

.

जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की बात लिखी है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। पुलिस द्वारा तलाश जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। आपको यह भी बता दें कि दो महीने पहले जम्मू में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस दौरान एक शख्स ने फोन करके स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद वहां भारी अफरा-तफरी मच गई।

.

.

डीपीएस के एक टीचर को यह फोन कॉल आया था, जिसके बाद उसने पुलिस को खबर दी। यह खबर मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत जम्मू के रेजीडेंसी रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंच गई। पुलिस के साथ वहां सुरक्षाबलों की कई टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। मौके पर मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने कथित कॉल के बारे में स्कूल प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद बीडीएस को सूचित किया गया।

.

.

उन्होंने कहा, शैक्षणिक संस्थान में तलाशी अभियान चल रहा है, हालांकि किसी विस्फोटक उपकरण या किसी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री का पता नहीं चला है। इस साल में यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई स्कूलों को धमकी भरे मेल आ चुके हैं। हाल ही में बेंगलुरु के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इंटरपोल की मदद मांगी थी। हालांकि पुलिस को जांच में कुछ नहीं मिल पाया था।

.

.