PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब के मुख्य सचिव Anurag Verma ने किया अस्पताल का दौरा कर लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा,

punjab-chief-secretary-anurag-verma-visited-hospital-mohali-reviewed-medicines-health-services

.

.

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पंजाब के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आज मरीजों को प्रदान की जा रही मुफ्त दवाओं और एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए फेज 6 जिला अस्पताल मोहाली का औचक दौरा किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 26 जनवरी से सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं,

.

.

एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं की घोषणा के बाद मुख्य सचिव जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण कर रहे हैं। अनुराग वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा जिला अस्पताल को 25 करोड़ रुपए की विशेष राशि जारी की गई है ताकि सिविल सर्जन या एसएमओ संबद्ध अस्पतालों के मरीज अपने स्तर पर निजी तौर पर दवाएं ले सकें।

.

.

आपको यह भी बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ समय पहले पटियाला में सरकारी क्षेत्र का अपनी किस्म का पहला माता कौशल्या अस्पताल लोगों को समर्पित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। उन्होंने ऐलान किया कि लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए एक साल के अंदर राज्य भर के सभी अस्पतालों में इमरजैंसी सेवाएं चालू कर दी जाएंगी।

.

.

भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर मरीजों के लिए अति उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए इलैक्ट्रानिक इंटैंसिव केयर यूनिट (ई.आई.सी.यू.) व्यवस्था शुरू करने जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सुधारने के लिए मील के पत्थर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन क्लीनिकों में अब तक 59 लाख से अधिक मरीज़ लाभ उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए 550 करोड़ रुपए का स्वस्थ मिशन पंजाब शुरू किया गया है।

.

.