PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

महाभारत के मुख्य पात्र का किरदान निभाने वाले अभिनेता ने IAS पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला,

madhya-pradesh-bhopal-mp-mahabharata-shri-krishna-complains-against-acs-wife-says-she-not-allowing-him-meet-his-dau

.

PTB Big न्यूज़ भोपाल : प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले अभिनेता नीतिश भारद्वाज अपनी पत्नी से परेशान हैं। दोनों कई साल से अलग रह रहे हैं। लेकिन, अब नीतिश भारद्वाज और उनकी अपर मुख्य सचिव पत्नी स्मिता भारद्वाज के बीच का मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। नीतीश भारद्वाज का आरोप है कि उनकी पत्नी स्मिता भारद्वाज उन्हें बेटियों से मिलने नहीं दे रही है। इसे लेकर भारद्वाज ने भोपाल पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है।

.

.

जिसकी जांच एडीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित को सौंपी गई है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस कुछ भी बातने को तैयार नहीं है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा के कार्यालय पहुंचकर पत्नी स्मिता भारद्वाज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नीतिश ने कहा- स्मिता ने चार साल से उन्हें दोनों बेटियों से नहीं मिलने दिया है।

.

उन्होंने आरोप लगाया कि स्मिता ने पहले भोपाल और अब ऊटी के बोर्डिंग स्कूल से बेटियों का दाखिला निरस्त कराकर किसी अन्य जगह पढ़ने के लिए भेज दिया है। भारद्वाज ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि अदालत ने उन्हें बेटियों से मिलने की अनुमति दी है, इसके बाद भी स्मिता उन्हें अपनी दोनों बेटियों से मिलने नहीं दे रही हैं। वर्तमान में दोनों बेटियां कहां हैं और किस परिस्थिति में हैं, स्मिता इस बारे में भी उन्हें कुछ नहीं बता रही हैं।

.

.

नीतिश ने अपनी शिकायत में कहा है कि आईएएस स्मिता भारद्वाज मेरे खिलाफ दोनों बेटियों को भड़का रही हैं। मुझे मेरी बेटियों से जल्द मिलवाया जाए। दलअसल, नीतिश भारद्वाज को मुंबई फैमिली कोर्ट ने आदेश दिया है कि नीतिश भारद्वाज अपनी दोनों बेटियों से मिल सकते हैं। ज्ञात हो कि दोनों बेटियां स्मिता भारद्वाज के साथ रहती हैं। स्मिता भारद्वाज मप्र कैडर की 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और

.

वर्तमान में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवक कल्याण विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पद पर पदस्थ हैं। स्मिता भारद्वाज 1992 बैच की आईएस अधिकारी हैं। साल 2009 में नीतिश भारद्वाज के साथ उनकी शादी हुई थी। दोनों के दो बेटियां हैं और वे पढ़ाई करती हैं। 2019 में मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी गई थी। नीतिश का तर्क है कि सितंबर 2021 से स्मिता बेटियों से उनकी बात नहीं करा रही हैं। वह फोन भी रिसीव नहीं करतीं हैं, वॉट्सएप पर उन्होंने ब्लॉक कर दिया, ई-मेल करने पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिलता है।

.

.

.