PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

किसान आंदोलन, बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण, 50 के करीब घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले चली गोलियां, 1 किसान की हुई मौत,

jind-haryana-farmers-protest-khanauri-data-singh-wala-border-farmers-movement-police-alert-punjab-farmers-march-delhi

.

.

PTB Big न्यूज़ जींद : हरियाणा-पंजाब के दातासिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर बवाल मचा हुआ है। करीब एक घंटे तक यहां स्थिति तनाव पूर्ण रही। पुलिस ने किसानों काे खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए। वहीं प्लास्टिक की गोलियां चलाई गई हैं। आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसमें प्रशासन की ओर से किसी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

.

.

किसान नेताओं का कहना है कि खनौरी (संगरूर) में किसान प्रदर्शन दौरान एक युवा किसान की मौत हो गई है। युवक बठिंडा जिले का रहने वाला है और प्रदर्शन दौरान उसके सिर में कोई चीज लगने की वजह से हैड इंजरी हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। प्रदर्शन स्थल से ही युवक को खनौरी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे गाड़ी में ही मृतक घोषित कर दिया गया।

.

.

खनौरी बॉर्डर पर पुलिस से हुई झड़प में 50 से ज्यादा किसानों को हल्की और गहरी चोटें भी आयी हैं। एक किसान की हालत गंभीर बनी हुई। घायल किसानों को एम्बुलेंस की सहायता से खनौरी और पंजाब के दूसरे अस्पताल में ले जाया जा रहा है। वहीं बैरिकेडिंग के इस तरफ घायल हुए किसान को नरवाना के सिविल अस्पताल में लाया गया है। बताया जा रहा है कि किसान को छर्रे लगे हैं।

.

.

इस बीच किसानों ने कहा है कि वे 4 बजे तक इंतजार करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ेंगे। किसान नौजवान सभा के बबलू मिर्चपुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से ही गोलियां चलाई गई हैं। इससे पहले किसानों ने सवा 11 बजे दिल्ली कूच का ऐलान किया था। खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसान भी ट्रैक्टरों के अलावा JCB-पोकलेन मशीनें लेकर पहुंचे हैं। किसानों व पुलिस के बीच फिलहाल तनातनी का माहौल बना हुआ है।

.

.

पंजाब बॉर्डर पर मौजूद किसान नेता और नौजवान सभा सदस्य बबलू मिर्चपुर ने बताया कि 10 हजार से ज्यादा ट्रैक्टरों का काफिला पहुंचा है। सबसे आगे JCB है। 30 से ज्यादा JCB और हाइड्रोलिक मशीनें आगे बढ़ेंगी। उसके पीछे नौजवान होंगे और उसके बाद बुजुर्ग आएंगे। आंदोलन की अगुआई युवा करेंगे। अभी वे नेताओं के आदेश के इंतजार में हैं। निर्देश मिलते ही बैरिकेडिंग तोड़ी जाएगी।