PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ओवरटेक के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा बस ड्राइवर और ट्रक से जा भिड़ा, 6 लोग हुए गंभीर जख्मीं, दो की हालत नाजुक,

[smartslider3 slider=6][smartslider3 slider=7][smartslider3 slider=8][smartslider3 slider=9][smartslider3 slider=10][smartslider3 slider=11]

 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ बिलासपुर (रिपोर्टर) रेखा ठाकुर : आज सुबह के समय हिमाचल के बिलासपुर जिले के अधीन पड़ते गांव गासौड़-बटोली के समीप एक प्राइवेट बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई / इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मीं हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मार्कंड में प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला में रेफर कर दिया गया है /

जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय एक प्राइवेट कंपनी की बस जोकि बिलासपुर से शिमला की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बरमाणा की ओर जा रहा था / जब दोनों वाहन गासौड़ बटोली के पास पहुंचे तो एक तीखे मोड़ पर दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई / बताया जा रहा है कि बस में 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें 6 लोग घायल हुए हैं और दो को गंभीर हालत के चलते IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है / प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था, इस दौरान अचानक सामने से ट्रक आ गया और बस ड्राइवर गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और यह हादसा हो गया / घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है /