PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एक बार फिर जल उठा हिमाचल, भीषण अग्निकांड में 41 घर जले, करोड़ों का हुआ नुकसान,

[smartslider3 slider=6][smartslider3 slider=7][smartslider3 slider=8][smartslider3 slider=9][smartslider3 slider=10][smartslider3 slider=11]

 

आग की चपेट में आया रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और कांग्रेस नेता का घर, पूर्व मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने लिया जायजा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ शिमला (रिपोर्टर) रेखा ठाकुर : शिमला जिला के रोहड़ू टिक्कर के कुशैनी गांव में आज सुबह के करीब 3 बजे भयंकर आग लग गई / इस भीषण आग की चपेट में आने से 41 लोगों के घर जलने की सूचना है / अग्निकांड में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन घरों को लगी भयानक आग से पूरा इलाका राख के ढेर में तब्दील हो गया है /

जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि रोहड़ू के कुशैनी गांव में आग लग गई / यहां पर लगभग 150 और 200 के करीब घर हैं, जिसमें 41 घर जल गए / स्थानीय पुलिस सहित 400 के करीब लोगों ने मिलकर आग पर कड़ी मशक्कत से आग बुझाई / रोहड़ू से यहां अग्निशमन की एक गाड़ी आई थी पर उसमें पानी नहीं था / लोग अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे / अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान आंका जा रहा है, दर्जनो परिवार बेघर हो गए हैं /

इस अग्नि कांड की चपेट में कांग्रेस नेता हरीश जनारथा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बलबीर तेगटा का घर भी शामिल हैं / आग लगने के कारणों का फिलहाल कुछ भी पता नहीं लग पाया है / इस दुःखद घड़ी में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व लोगों से मिलकर गहरा दुख जताया / हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया है / मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निकांड प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी / फिलहाल पीड़ितों को फौरी राहत के रूप में जिला प्रशासन की तरफ से 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं / अग्निकांड से करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है /