PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किसको कहा चोर-चोर मौसेरे भाई,

congress-and-arvind-kejriwal-in-the-role-of-thief-cousins-minister-anurag-thakur

.

PTB Political न्यूज़ नई दिल्ली : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के ऊपर बयान देते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसियों ने 9 बार समन भेजा पर वह जांच में शामिल नहीं हुए। क्या वे खुद को देश के कानून से ऊपर समझते हैं? वह करोड़ों रुपए का घोटाला करते हैं और रोज सदा सदाचार पर मीडिया में बाइट देते हैं।

.

.

क्या वे अपने घर में बैठकर संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और विजय नायर जैसे भ्रष्टाचारियों को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहेंगे? क्या अब देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी जिनके खुद के कई नेता जेल में हैं और उन्हें बेल नहीं मिल रही, वे बताएंगे कि कौन ईमानदार है और कौन बेईमान है? आखिर अरविंद केजरीवाल जांच से क्यों भाग रहे थे? गिरफ्तार न होकर वह कौन सा सच छुपाना चाह रहे थे?

.

अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस द्वारा अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिए जाने के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, चोर चोर मौसेरे भाई हैं। देश की जनता को आज इनकी असलियत मालूम चल चुकी है। कांग्रेस और उसके बड़े नेता पहले सवाल खड़ा करते थे कि अरविंद केजरीवाल की जांच होनी चाहिए। लेकिन आज यह सभी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में खड़े हैं।

.

.

अरविंद केजरीवाल के जेल से सरकार चलाए जाने के अटकलों के ऊपर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की ये दिल्ली की जनता, कानून और लोकतंत्र का अपमान है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो अरविंद केजरीवाल राजनीति में आने से पहले ईमानदारी की बड़ी-बड़ी बातें करते थे और कहते थे कि सोनिया गांधी के साथ दो दिन पूछताछ करने से पता लगेगा कि भ्रष्टाचार कैसे हुआ है। आज उन्होंने खुद 9 समनों की अनदेखी की।

.

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मनी ट्रेल मौजूद है। किसने किस से बात कराई, इसमें उपमुख्यमंत्री का क्या रोल था, यह सब है। इन सभी ने मिलकर यह बड़ा भ्रष्टाचार किया है और आज शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के सभी नेता एक्सपोज़ हो चुके हैं। यह पहले कहते थे की राजनीति में नहीं आएंगे पर राजनीति में आए। कहते थे गाड़ी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी और बंगला लिया। कहते थे कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाएंगे पर कांग्रेस से भी हाथ मिलाया।

.

.