PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से बड़ी ख़बर, सीनियर पुलिस अधिकारी को जारी हुए सम्मन, पेशी के मिले आदेश,

punjab-jalandhar-pap-dig-inderbir-singh-court-issue-summons-and-order-appear-court-1st-april-2024-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां पीएपी में तैनात डीआईजी इंद्रबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब विजिलेंस यूनिट ने फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंद्रबीर सिंह को रिश्वत लेने के केस में नामजद किया था। पुलिस ने डीएसपी लखबीर सिंह संधू को इस केस में सरकारी गवाह बना लिया है। इसी के आधार पर अब कोर्ट ने एक अप्रैल को डीआईजी इंद्रबीर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर कोर्ट ने इंद्रबीर सिंह को सम्मन जारी किया है।

.

.

दरअसल, DIG इंद्रबीर सिंह पर एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। भिखीविंड पुलिस ने 20 जून 2022 को नशा तस्कर को काबू किया था। उससे पूछताछ में कई पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आए। फिर भिखीविंड पुलिस द्वारा 6 जुलाई 2022 को DSP लखबीर संधू को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंद्रबीर सिंह का नाम सामने आने पर अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

.

punjab-jalandhar-pap-dig-inderbir-singh-court-issue-summons-and-order-appear-court-1st-april-2024-big-news

.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सेशल जज राकेश कुमार की कोर्ट में सरकारी गवाह बने डीएसपी लखबीर सिंह संधू पेश हुए थे। जहां कोर्ट में उनके बयान दर्ज किए गए। जिसमें संधू ने माना कि डीआईजी इंद्रबीर सिंह को उक्त रिश्वत के पैसे दिए गए थे। जिसके बाद कोर्ट ने उक्त संज्ञान लिया।

.

.

मामले में आरोपी DSP लखबीर संधू समेत एक हेड कांस्टेबल हीरा सिंह का नाम भी सामने आया था। फिलहाल विजिलेंस की जांच टीम तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। विजिलेंस द्वारा नशा तस्कर से रिश्वतकांड मामले में दर्ज दो केसों की जांच किए जाने की सूचना है। ऐसे में आगामी समय में किन्हीं अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है, क्योंकि विजिलेंस द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

.

.