PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में सुबह-सुबह पंखे से लटकी मिली लाश, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-phillaur-eunuch-hanging-fan-found-dead-big-news

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के फिल्लौर में एक किन्नर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किन्नर की पहचान फिल्लौर की इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली हसीना महंत के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भेज दिया है। क्राइम सीन से फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, क्राइम सीन से भरे गए सैंपलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार ये सारा घटनाक्रम होली वाले दिन हुआ। जब शाम के वक्त लोगों को सुसाइड की जानकारी मिली तो तुरंत महंत के भतीजे और पुलिस को जानकारी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, हसीन महंत का भतीजा अखिलेश और भजीती ज्योति उसके साथ इंद्रा कॉलोनी में उसके साथ रहते थे। अखिलेश ने होली वाले दिन शाम को अपने गांव जाना था।

.

.

अखिलेश ने बताया कि जब वह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था तो उसे गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया। गांव आकर पता चला कि उसके जाते ही एक व्यक्ति घर की तरफ गया था। जिसने खिड़की के जरिए देखा कि हसीन महंत फंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद मामले की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। इंद्रा कॉलोनी एरिया के सरपंच जगतार चंद ने बताया कि कॉलोनी के एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें किन्नर के सुसाइड किए जाने की जानकारी दी।

.

.

जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। जहां पता चला कि हसीन महंत द्वारा ये कदम उठाया गया है। सरपंच ने बताया कि हसीन महंत पिछले काफी समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है। वहीं, मामले के जांच अधिकारी एएसआई जयगोपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा अखिलेश और ज्योति से पूछताछ की जा रही है। मामले में हर पहलू की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

.

.