PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चारों सीटों को लेकर दिया बड़ा बयान,

Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu big statement on Holi new candidates will be declared on four seats

.

.

PTB Political न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश केमुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ऑकओवर शिमला में मनाई होली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में होली समारोह के दौरान लोगों के साथ नृत्य किया। सीएम सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ होली मनाई।

.

.

सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो हुआ सो हुआ, अब सरकार काम कर रही है और आइए राज्य के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि हमें 2032 तक हिमाचल प्रदेश को सबसे समृद्ध राज्य बनाना है। लोग सब जानते हैं। इस दौरान सुक्खू ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर नए प्रत्याशी घोषित होंगे। इनके लिए जल्द लिस्ट जारी होगी।

.

.

पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा। हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि हम प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। हमें बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।

.

.

.