PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर, शुगर मिल में लगी भीषण आग, रिहायशी क्षेत्र में मचा हड़कंप,

punjab-jalandhar-bhogpur-sugar-mill-caught-fire-big-news

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में भोगपुर के पास एक शूगर मिल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग लगने से मिल काे कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

.

.

सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर शुगर मिल में आग लगी, उसके आसपास के एरिया में रिहायशी इलाका है। आग लगने से पूरे एरिया में सनसनी का माहौल बन गया था। क्योंकि मिल में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ पड़ा होता है। टीमों ने जाते ही पहले केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ को साइड पर करवा दिया था।

.

.

.

बता दें कि आग इतनी ज्यादा थी कि जालंधर और आदमपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। जालंधर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी के साथ फॉम मिक्स कर भेजी गई थी। जिससे आग पर काबू पाने में टीमों को काफी मदद मिली। घटना में कितनी नुकसान हुआ है, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द फायर ब्रिगेड की टीम रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजेगी।

.

.

.