PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर से बड़ी ख़बर, NRI लड़की की करवा दी धोखे से परिवार ने गे-युवक के साथ शादी, ऐसे हुआ खुलासा, पुलिस जाँच में जुटी,

punjab-jalandhar-canadian-nri-girl-marriage-with-gay-men-fir-registered-against-family

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में एक परिवार ने झूठ बोलकर एक गे युवक से कनाडा में रह रही एनआरआई लड़की से शादी करवा दी। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने जांच के बाद उक्त युवक, उसकी मां और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दोनों परिवार शहर के सबसे पाश एरिया अर्बन एस्टेट में स्थित एक कालोनी के रहने वाले हैं। फिलहाल केस में किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

.

.

पीड़ित युवती द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में बताया गया है कि एक बिचौलिए के जरिए वह उक्त परिवार के संपर्क में आए थे। बिचौलिया खुद भी कनाडा का ही रहने वाला था। परिवार ने पहले अपने तौर पर बातचीत शुरू की और उक्त आरोपी युवक की फोटो युवती को भेजी गई। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया तो साल 2021 में कनाडा गई युवती को भारत बुलाया गया। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ता पक्का हो गया।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की पहले कोर्ट मैरिज हुई और दोनों कनाडा चले गए। कनाडा में उक्त युवक ने युवती की नौकरी छुड़वा दी। युवती से उक्त गे युवक कहता था कि पीआर के बाद नौकरी करेंगे। जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। जब युवती उक्त युवक के करीब जाती तो गे युवक बहाने बनाने लग जाता। पहले तो गे युवक कहता था कि सभी हिंदू रीति रिवाजों से शादी होने के बाद ही वह शारीरिक संबंध बनाएगा।

.

.

पीड़ित युवती ने उक्त गे युवक पर यकीन कर लिया। साल 2023 में दोनों ने कनाडा में ही हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। दोनों की शादी में लाखों रुपए खर्च कर दिए गए। शादी के बाद जब युवती उक्त आरोपी के करीब आई तो एकदम से गे युवक ने उसके सारा सच बता दिया। जिसके बाद उक्त युवती ने सारे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी।

.

.

परिवार ने तुरंत अपनी बेटी को भारत वापस बुला लिया और मामले की लिखित शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस ने तुरंत जांच एंटी फ्रॉड सेल को सौंप दी थी। करीब एक साल की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच के दौरान आरोपी परिवार को उक्त युवक की मेडिकल रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा गया था। मगर कई बार संपर्क करने के बाद भी उक्त युवक ने मेडिकल रिपोर्ट नहीं जमा करवाई। पुलिस ने कई बार परिवार संपर्क साधने की भी कोशिश की, मगर कुछ नहीं लगा।

.