PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

पंजाब, 4 टुकड़ों में सूटकेस से मिली लाश, टांगें रेलवे ट्रैक पर, मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश, फैली सनसनी,

punjab-ludhiana-dead-body-found-suit-case-murder

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सूटकेस से एक व्यक्ति का टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना एक रेलवे कर्मचारी (की-मैन) ने RPF को दी। कर्मचारी को पेट्रोलिंग के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में व्यक्ति की कटी हुई टांगें मिली थीं। इससे वह घबरा गया और RPF को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस पहुंची।

.

.

रेलवे पुलिस ने जिला पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को कटी हुई टांगों के बाद पुल के ऊपर एक सूटकेस भी मिला। उस सूटकेस में व्यक्ति के अन्य टुकड़े थे। अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे ने व्यक्ति को मारने के बाद उसे टुकड़ों में काटा और रेलवे ट्रैक पर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह सूटकेस को पुल के नीचे नहीं गिरा पाया।

.

punjab-ludhiana-dead-body-found-suit-case-murder

.

जानकारी के अनुसार शेर पुल चौक के पास पुल के ऊपर पुलिस को सूटकेस मिला, और टांगे रेलवे ट्रैक पर। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को टुकड़ों में काटा और ट्रैक पर फेंकना चाहा। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाया और केवल टांगें ही रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार गया। उसने सूटकेस पुल के ऊपर ही छोड़ दिया। इधर, दुर्घटना का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।

.

.

पुलिस कंट्रोल रूम में जाकर टीम ने फुटेज जांचे हैं। छानबीन की जा रही है कि कल रात से अब तक इस इलाके में गाड़ियों से कौन लोग पहुंचे हैं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। ACP इन्वेस्टिगेशन-1 राजकुमार ने कहा है कि सूटकेस से शव टुकड़ों में मिला है। इलाके और सड़कों के CCTV चेक कर रहे है। मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

.

.

.

Latest News