PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब : DGP गौरव यादव को मिली बड़ी राहत, जाने पूरा मामला,

dgp-gaurav-yadav-gets-big-relief-from-cat

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) से बड़ी राहत मिली है। राज्य के सीनियर IPS अधिकारी और DGP रह चुके वीके भावरा द्वारा उनकी डीजीपी पद पर की गई तैनाती के खिलाफ दायर की गई याचिका को कैट ने खारिज कर दिया है। जल्दी ही इस बारे में डिटेल आर्डर आएगा। दरअसल, यह विवाद उस समय शुरू हुआ था,

.

.

जब राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी वीके भावरा की जगह गौरव यादव को डीजीपी के पद तैनाती दे दी थी। इसके बाद उनकी तरफ से कैट में याचिका लगाई गई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि डीजीपी बनाने के लिए यूपीएसई के नियम तोड़े गए हैं। नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हुआ है। करीब एक साल से यह मामला कैट में चल रहा था।

.

.

.

याचिका में वीके भावरा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, पंजाब सरकार और यूपीएससी को पार्टी बनाया था। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि काफी लंबे समय से गौरव यादव को इस पद पर तैनात किया हुआ है। जबकि नियमों के मुताबिक इसके लिए न तो यूपीएससी को अफसरों का पैनल भेजा गया है और न ही गौरव यादव की नियुक्ति पैनल के आधार पर हुई है। उन्होंने गौरव यादव की वरिष्ठता पर भी सवाल उठाया था। गौरव यादव 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि गौरव यादव से ज्यादा सीनियर अधिकारी मौजूद है।

.

.

.