PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अकाली दल को फिर से लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा अब भाजपा का हाथ,

chandigarh-former-mla-sukhjit-kaur-sahi-joins-bjp

.

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते दसूहा से शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही भाजपा में शामिल हो गई। पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही को बीजेपी में शामिल कराने के लिए पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ खुद दसूहा पहुंचे।

.

.

इस मौके पर सुनील कुमार जाखड़ ने साही को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि इस समय देश में मोदी आंदोलन चल रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को गुमराह करके ही सत्ता हासिल की है और अब भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. हरसिमरत सिंह साही ने कहा कि भाजपा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो प्यार दिया है। वह उन्हें अपने घर वापस ले आया है, इसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे।

.

chandigarh-former-mla-sukhjit-kaur-sahi-joins-bjp

.

आपको यह भी बता दें कि बीते दिन अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह बूटरेला आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए थे। सीएम भगवंत मान ने उन्हें खुद पार्टी में शामिल करवाया। हरदीप बूटरेला के साथ और भी उसके साथी पार्टी में शामिल हुए थे। हरदीप बूटरेला तीन बार काउंसलर और सीनियर डिप्टी मेयर भी रहे हैं।

.

.

आपको बता दें, 2006 और 2011 में हरदीप के पिता गुरनाम सिंह और भाई मल्कियत सिंह चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद चुने गए। हालाँकि, अपनी शर्तें पूरी करने के दौरान ही उन दोनों का निधन हो गया। इसके बाद हरदीप 2015 (भाई की मृत्यु के बाद), 2016 और 2021 में पार्षद बने। वह सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी बने।

.

.

.