PTB News

Latest news
एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए

पंजाब पुलिस का एक और बड़ा कारनामा, ऐसे खुला राज, सीनियर अधिकारीयों को भी होना पड़ा शर्मिंदा,

punjab-ludhiana-rajasthan-jodhpur-police-fir-against-cia-2-10-police-personnel-rajasthan-police-kidnaping-case

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में कार्यरत पंजाब पुलिस के 10 कर्मचारियों पर राजस्थान जोधपुर की पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिसकर्मियों पर अपहरण, जबरन वसूली, जालसाजी, आपराधिक साजिश और झूठे सबूत प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप हैं। राजस्थन पुलिस का कहना है कि लुधियाना सिटी पुलिस ने जोधपुर निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था।

.

.

उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर उसे ड्रग तस्करी के झूठे मामले में फंसा दिया। राजस्थान के जोधपुर में इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राज कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

.

punjab-ludhiana-rajasthan-jodhpur-police-fir-against-cia-2-10-police-personnel-rajasthan-police-kidnaping-case

.

शिकायतकर्ता जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना पुलिस ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

.

.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लुधियाना के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को झंवर इलाके से अगवा कर लिया और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने उसे मामले में फंसाने के लिए झूठे सबूत भी पेश किए। परिवार ने विभिन्न टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। इनमें मनवीर पुलिसकर्मियों के साथ कार में राजस्थान से पंजाब जाते हुए दिखाई दे रहा है। एडीसीपी-2 देव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फ़िलहाल इस घटनाक्रम के बाद पुरे पंजाब पुलिस डिपार्टमेंट के साथ-साथ सीनियर अधिकारीयों की भी काफी किरकिरी हो रही है।

.

.

.