PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ी ख़बर : चरणजीत सिंह चन्नी के विरोधियों को अकाली नेता बीबी जागीर कौर ने दिया बड़ा झटका,

akali-leader-bibi-jagir-kaur-gave-a-big-blow-to-the-opponents-of-charanjit-singh-channi-viral-video

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : शिरोमणि अकाली दल की सीनियर नेता व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान रही बीबी जागीर कौर ने आज यानि सोमवार को जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विरोधियों को बड़ा झटका देते हुए अपने सोशल मीडिया यानि फेसबुक पेज पर एक मैसेज जारी करते हुए बड़ा झटका दिया है।

.

.

इस दौरान बीबी जागीर कौर ने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि जालंधर में नामांकन दौरान हुई चरणजीत सिंह चन्नी के साथ अकस्मात मुलाक़ात की वायरल वीडियो जोकि तोड़ मरोड़ कर लगातार पेश की जा रही है यानि 10 मई को नामांकन के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने सम्मान के साथ मेरे सामने झुक कर मेरे हाथों को पकड़ा और माथे पर लगाया।

.

akali-leader-bibi-jagir-kaur-gave-a-big-blow-to-the-opponents-of-charanjit-singh-channi-viral-video

.

खुशी वाले माहौल में उन्होंने मेरी ठोढ़ी को हाथ लगाया। इस पूरे घटनाक्रम को मैं सम्मानपूर्वक देखती हूं। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि बात यह है कि सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो को जिस तरह तोड़ मरोड़ कर पेश कर लगातार वायरल कर दिया गया है उससे वह बहुत आहत हुई हैं। उन्होंने कहा है कि वीडियो में सम्मान वाला वह हिस्सा काट दिया गया है,

.

.

जिसमें उन्होंने मेरे प्रति सम्मान दिखाया है। वीडियो को ऐसे चलाना मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए और मेरे शुभचिंतकों के लिए बेहद ही पीड़ाजनक है। चरणजीत सिंह चन्नी ने पहले ही अपनी सफाई मीडिया में दे दी है और कहा कि उनका और बीबी जगीर कौर का भाई-बहन वाला पुराना रिश्ता है। वे दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे अर्से से जानते हैं। वह मेरी बहन और मां के समान है।

.

.

.